1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Kaushambi Firecracker Warehouse Blast : मुख्य आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड

Kaushambi Firecracker Warehouse Blast : मुख्य आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड

कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री (Illegal Firecracker Factory) में हुए भीषण विस्फोट (Massive Explosion) के मामले में प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने पिपरी थाने के तत्कालीन थाना प्रभारियों और चायल चौकी प्रभारियों सहित कुल 7 पुलिस अधिकारियों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

कौशांबी/प्रयागराज : कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री (Illegal Firecracker Factory) में हुए भीषण विस्फोट (Massive Explosion) के मामले में प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने पिपरी थाने के तत्कालीन थाना प्रभारियों और चायल चौकी प्रभारियों सहित कुल 7 पुलिस अधिकारियों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पढ़ें :- डीजीपी, बोले-कांवड़ यात्रा में न आए कोई बाधा, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

नौशाद ने जमानत पर छूटने के बाद भी शुरू किया अवैध कारोबार

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नौशाद अली का पटाखा लाइसेंस (Firecracker License) अनियमितताओं के चलते पहले ही रद्द कर दिया गया था। इसके बाद भी जब उसने अवैध निर्माण जारी रखा तो तत्कालीन पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। हालांकि, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा अवैध पटाखा फैक्ट्री (Illegal Firecracker Factory) शुरू कर दी। इस पूरी अवधि के दौरान इलाके में तैनात रहे पुलिस अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसे घोर लापरवाही माना गया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मी

निरीक्षक शिवचरण राम (तत्कालीन थाना प्रभारी पिपरी, वर्तमान प्रभारी साइबर थाना कौशांबी)

पढ़ें :- Nowgam Police Station Blast : धमाके की कहानी जानें प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी, चारों ओर लाशें बिखरी थीं...हर तरफ धुआं ही धुआं'

उपनिरीक्षक विकास सिंह (तत्कालीन/निवर्तमान थानाध्यक्ष पिपरी)

उपनिरीक्षक विनय सिंह (तत्कालीन चौकी प्रभारी चायल, वर्तमान थानाध्यक्ष चरवा)

उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह (तत्कालीन चौकी प्रभारी चायल, वर्तमान चौकी प्रभारी महगांव)

उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता (तत्कालीन चौकी प्रभारी चायल, वर्तमान चौकी प्रभारी सिराथू)

उपनिरीक्षक मनीष पाल (तत्कालीन चौकी प्रभारी चायल, वर्तमान चौकी प्रभारी विदांव)

उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी (तत्कालीन चौकी प्रभारी चायल, वर्तमान पुलिस लाइंस कौशांबी)

मुख्य आरोपी नौशाद अली मुठभेड़ में अरेस्ट

पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बीते सोमवार को एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस हादसे के बाद मुख्य आरोपी नौशाद अली को पुलिस टीम ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज करते हुए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है।

Alok-up thumbnails – 6

क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी नौशाद अली घटना के बाद ही फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नौशाद अली बाहर भागने के फिराक में बंद पड़े भट्ठे में छिपा हुआ है। आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद चरवा थाना क्षेत्र के ‘तेरह मील’ स्थित ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम से घिरने पर आरोपी नौशाद अली ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी नौशाद के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नौशाद अली, मामले के अन्य आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

बता दें, बीते सोमवार को पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया था। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद धधकी आग में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। जिसमें मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को ₹50-50 हजार मुआवजे की घोषणा की गई है।

एसपी का कड़ा एक्शन, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया

पटाखा गोदाम में विस्फोट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 2 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर और 2 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

पटाखा गोदाम में विस्फोट मामले में 6 लोगों नौशाद, शकील, शबाना, कहकसा बानो, आदिल और साइना सभी निवासी महमूदपुर मनौरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 288 तथा विस्फोटक अधिनियम की धाराओं 4, 5 व 9B के तहत FIR दर्ज की गई है। इनमें से दो आरोपी महिलाओं (शबाना और साइना) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह, वर्तमान चायल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी और पूर्व चायल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष पाल को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा बीट आरक्षी जितेंद्र कुमार और आरक्षी कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...