Bollywood Updates: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े इसकी शानदार ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के लिए अब तक 57 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। देशभर में फिल्म के करीब 7,894 शो तय किए गए हैं, जबकि एडवांस बुकिंग से करीब 1.45 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है।
पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार
हालांकि ये सिर्फ शुरुआती आंकड़े हैं, लेकिन इन्हें देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। असली तस्वीर रिलीज के बाद सामने आएगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA 13+ सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही कुछ दृश्यों में बदलाव और कुछ आपत्तिजनक माने गए सीन हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे पुराने कलाकार नजर आएंगे। वहीं रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर और ट्रेलर में दिखे वीएफएक्स को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।