लखनऊ। नशीला कफ सिरप मामले को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि, पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके परिवार तथा बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह का वोटर लिस्ट में एक ही मकान संख्या होने के संबंध में जांच की मांग की है।
पढ़ें :- Breaking News : टकसाल सिनेमा शूटआउट मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, सपा के बागी विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोप बरी
अमिताभ ठाकुर का बड़ा आरोप pic.twitter.com/CBinB14Ygu
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) December 1, 2025
यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें विधानसभा क्षेत्र 367 मल्हनी, जैनपुर के अनुभाग संख्या 1 वनसफा का बताया गया वोटर लिस्ट प्राप्त हुआ है, जिसमें क्रम संख्या 115 पर धनंजय सिंह के भाई जितेंद्र सिंह, 116 पर उन की पत्नी श्रीकला सिंह और 118 पर धनंजय सिंह का नाम अंकित दिखता है।
पढ़ें :- कोडिन कप सिरप मामला: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह पर कसेगा ईडी का शिकंजा, बिना हाउसिंग लोन के कैसे बना लिया करोड़ों का घर ?
इस वोटर लिस्ट के क्रम संख्या 120 पर आलोक प्रताप सिंह लिखा हुआ है जो बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह बताए गए हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, वोटर लिस्ट में धनंजय सिंह और आलोक सिंह का एक ही मकान संख्या अंकित होना प्रथमदृष्टया गंभीर दिखता है, जिसकी जांच आवश्यक है।