1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ

आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) के लिए पार्टी का चुनावी अभियान गति पकड़ रहा है। पार्टी अब तक 34 जनपदों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है तथा आने वाले दिनों में अधिकाधिक विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना (Azad Adhikar Sena) ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) के लिए पार्टी का चुनावी अभियान गति पकड़ रहा है। पार्टी अब तक 34 जनपदों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है तथा आने वाले दिनों में अधिकाधिक विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। चंदौली एवं हरदोई में 4-4 तथा मेरठ, देवरिया, वाराणसी एवं प्रयागराज में 3-3 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- यूपी में अब लड़ाई 80-20 की नहीं बल्कि 95-5 की होगी तो बीजेपी का पता नहीं चलेगा कि वो कहां पहुंच गए?

पार्टी के घोषित प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। प्रत्याशी अधिवक्ता, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार तथा विभिन्न अन्य पेशों से जुड़े हैं, जो पार्टी के सामाजिक विस्तार और विविध वर्गों की भागीदारी को दर्शाता है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) ने कहा कि आजाद अधिकार सेना का चुनावी उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देना है। पार्टी चुनाव के माध्यम से जनता के वास्तविक मुद्दों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने तथा प्रदेश में एक सशक्त अधिकार-आधारित विकल्प प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...