Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2025 : धनतेरस पर दीपक जलाने का ये है नियम , जानें दिशा और शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर दीपक जलाने का ये है नियम , जानें दिशा और शुभ मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2025 : आज शुभ धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। यह दीपोत्सव महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। यह दिन धन, समृद्धि और धन की वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जानें धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए दीपक कहां और कैसे जलाना चाहिए, और धनतेरस पर आज दीप जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

पढ़ें :- Kuber Puja Dhanteras : धनतेरस पर इस दिशा में करें कुबेर पूजा, धन के देवता की कृपा से होगी धन वर्षा

दीपक प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के अलावा शाम को दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों और आंगन में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुबेर की पूजा उत्तर दिशा में करनी चाहिए।

दीपक घी या तिल के तेल से जलाएं। दीपक को साफ-सुथरे स्थान पर रखें।

दीपक जलाते समय ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः या ॐ कुबेराय नमः का जप करना अत्यंत फलदायी होता है।

इस दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए
ज्योतिषियों के अनुसार पश्चिम दिशा राहु की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दीपक जलाने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं और लोगों को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- Dhanteras 2025 : धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू , जानें रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा
Advertisement