1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kerala Assembly Elections 2026 : कोझिकोड में अमित शाह ने किया रोड शो , विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन का किया वादा

Kerala Assembly Elections 2026 : कोझिकोड में अमित शाह ने किया रोड शो , विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन का किया वादा

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरलम (केरल) के कोझिकोड मे रोड शो किया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kerala Assembly Elections 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरलम (केरल) के कोझिकोड मे रोड शो किया। चुनावी रोड़ शो में उनके साथ कोझिकोड के बीजेपी उम्मीदवार एडवोकेट के. पी. प्रकाश बाबू सहित कई नेता शामिल हुए। यह रोड शो बेयपोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह केरलम का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं, जिसके लिए मतदान की तैयारी है।

पढ़ें :- शुवेंदु कल बनेंगे बंगाल के अधिकारी, सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चुने गए विधायक दल के नेता

रोड शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और राज्य में विकास, सुरक्षा और बेहतर शासन का वादा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर घर तक पहुंच बनाएं और मतदान के दिन ज्यादा मेहनत करें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरलम में इस बार बदलाव की लहर है और जनता एक मजबूत विकल्प चाहती है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरलम (केरल) में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि राज्य में इस बार बीजेपी-एनडीए के पक्ष में माहौल बन रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा था, ‘इस बार केरलम सिर्फ नई सरकार नहीं, बल्कि नई व्यवस्था चुनने जा रहा है।’

 

पढ़ें :- बंगाल का खोया गौरव लौटाने और 'सोनार बांग्ला' के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी : अमित शाह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...