देश की शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और गड़बड़ियों के खिलाफ 6 जून 2026, दिन शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार को सात दिन की अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने खुद से इस्तीफा नहीं दिया, तो इस आंदोलन को पूरे देशव्यापी स्तर पर किया जाएगा।
नई दिल्ली। देश की शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं और गड़बड़ियों के खिलाफ 6 जून 2026, दिन शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन हुआ था। इस प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार को सात दिन की अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने खुद से इस्तीफा नहीं दिया, तो इस आंदोलन को पूरे देशव्यापी स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा दीपके ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन यहीं समाप्त नहीं होगा बल्कि और आगे इसे और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के बाद अपने बयान में इस आंदोलन में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण बताया। अपने बयान में उन्होंने ये भी कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने पहली बार किसी आंदोलन में भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी को व्यक्त किया। अभिजीत दीपके के अनुसार, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इस गड़बड़ी से पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई है और इसके लिए जवाबदेही तय होनी ही चाहिए। उनका कहना हैं कि धर्मेंद्र प्रधान ने एक पूरी पीढ़ी के साथ नाइंसाफी किया है। दीपके ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर लोगों को आगे की रणनीति बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर संबोधित करेंगे।
CJP प्रवक्ता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
कई घंटों तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शन समाप्त तो कर दिया गया, लेकिन इस पार्टी के आयोजकों ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। CJP के प्रवक्ता आशीष रांका ने कहा कि या तो धर्मेंद्र प्रधान सम्मानपूर्वक अपने पद से इस्तीफा दें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से हटाने की अनुमती दें। उन्होंने कहा कि अब देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव का समय आ गया है और इसकी शुरुआत जंतर-मंतर से हो चुकी है।
बीजेपी का पलटवार
हांलाकि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जंतर—मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान कहा कि कुछ लोग विदेश में बैठकर भारत के युवाओं की दिशा तय करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा।