1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Manav Suthar की फिरकी के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, मेहमान टीम 152 रनों पर ढेर

Manav Suthar की फिरकी के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, मेहमान टीम 152 रनों पर ढेर

IND vs AFG Test Day 3 : न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गयी। जिसके पीछे की मुख्य भारत की ओर से पहला टेस्ट मैच खेल रहे मानव सुथार रहे। जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में छह विकेट लेने का कारनामा किया है। जिसके बाद अफगानिस्तान को फॉलो-ऑन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

तीसरे दिन पहले सेशन की शुरुआत में ही भारत को सफलता मिली, जब प्रसिद्ध की गेंद पर ओमरज़ई ने गेंद को अपने ही स्टंप्स पर खींच लिया। इसके बाद रहमत शाह ने कुछ संघर्ष किया – वे भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट में फ़िफ्टी लगाने वाले अफ़ग़ानिस्तान के पहले बल्लेबाज़ बने – और चोटिल अशरफ़ ने भी काफ़ी तकलीफ़ के बावजूद डटकर सामना किया। लेकिन जैसे ही सुथार ने उस साझेदारी को तोड़ा, अफ़ग़ानिस्तान की पारी तेज़ी से बिखर गई।

बाएं हाथ स्पिनर के सुथार ने पूरे समय शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पहली टेस्ट पारी में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त हासिल हुई। मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय (स्पिनरों में सातवें) बन गए हैं। अमित मिश्रा (2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5/71) के बाद, सुथार इस सदी में अपने पहले टेस्ट की पारी में पांच विकेट लेने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...