1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शुवेंदु कल बनेंगे बंगाल के अधिकारी, सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चुने गए विधायक दल के नेता

शुवेंदु कल बनेंगे बंगाल के अधिकारी, सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चुने गए विधायक दल के नेता

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari)  को विधायक दल का नेता चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari)  को विधायक दल का नेता चुना गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उपस्थित सभी भाजपा विधायकों से सहमति ली गई, जिसके बाद उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई।

पढ़ें :- BJP के समय में हो रहे हर निर्माण चढ़ जाता है भ्रष्टाचार की भेंट...हमीरपुर में पुल गिरने की घटना पर बोले अखिलेश यादव

शुवेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 9 मई का दिन बंगाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। इसी शुभ अवसर पर राज्य की पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। भवानीपुर में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जाने की चर्चा है, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 7 मई को राज्य विधानसभा को भंग कर दिया है। कोलकाता गजट में जारी आधिकारिक अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया गया है कि विधानसभा को भंग करने का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद उठाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...