1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे : संजय राउत

उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे : संजय राउत

INDIA Alliance Meeting : सत्ताधारी एनडीए के खिलाफ आज दिल्ली में विपक्षी गठबंधन का महाजुटान होना है। इस बैठक के लिए कई नेता दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं होंगे। वह बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

सांसद संजय राउत ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली में होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। शिवसेना (UBT) INDIA गठबंधन की एक प्रतिबद्ध सदस्य बनी हुई है। हमारा हमेशा से यही रुख रहा है— और आगे भी रहेगा — कि INDIA ब्लॉक को और अधिक एकजुट और मजबूत होना चाहिए। हम देश के सामने मौजूद गंभीर चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे और 2029 में सार्थक बदलाव लाएंगे।”

पढ़ें :- लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते की गोली मारकर की हत्या ,घटना CCTV में कैद

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC और तमिलनाडु चुनाव में DMK जैसी अहम क्षेत्रीय पार्टियों की हार के बाद राजनीतिक हालात बदले हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक का मकसद एनडीए का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करना और विपक्षी दलों में आपसी मतभेदों को सुलझाना हैं। विपक्षी INDIA गठबंधन की 23 पार्टियों के आज बैठक करने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...