Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने सुसाइड किया या है कुछ और? घटना की आई CCTV Video

प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने सुसाइड किया या है कुछ और? घटना की आई CCTV Video

By शिव मौर्या 
Updated Date

वृंदावन। मथुरा के वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध हालात में बीते दिनों मौत हो गयी। अब एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रसिक दुलारी शरण के इमारत से गिरते हुए ​देखा जा सकता है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि, रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या की है या फिर ये हत्या है? इस घटना को लेकर तरह—तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

पढ़ें :- बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में आश्रम की छत से रसिक दुलारी शरण नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय सड़क पर आवाजाही थी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे साइकिल सवाल देखकर डर गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि दीपक ने सुसाइड किया या फिर मामला कुछ और है।

वहीं, पुलिस प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुट गयी है। जो दिख रहा है, उस पर तो पुलिस जांच कर ही रही है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कहीं कुछ ऐसा तो नहीं है जो अभी नजर नहीं आया हो। जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं, उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

सवाल उठ रहा है कि आखिर रसिक दुलारी शरण का प्राइवेट पार्ट कैसे कट गया? साथ ही कहा जा रहा है, कोई सामान्य व्यक्ति कैसे अपने प्राइवेट पार्ट को ग्राइंडर से काट सकता है, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही।

ये है पूरी घटना
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचनों से दुनियाभर में चर्चित हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां से जुड़े कई विवाद सामने आ रहे हैं। अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि, बाराहघाट स्थित श्रीराधा केलिकुंज के आगे राधा​वाटिका के पास स्थित इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत हो गई है। इस दौरान उनके गुप्तांग भी कटे हुए थे। ऐसे में हत्या की भी आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि, एक बात तो साफ है कि बीते कुछ समय से प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्यों को नाम विवादों में आ रहा है।

 

पढ़ें :- Video- महिला इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंची थी, इलाज से पहले छत मौत बनकर गिरी, ​बाल-बाल बची
Advertisement