Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जनगणना प्रशिक्षण का समापन, पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बढ़ाया उत्साह

जनगणना प्रशिक्षण का समापन, पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बढ़ाया उत्साह

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत में पहली बार होने जा रही डिजिटल जनगणना को सफल बनाने की तैयारियों के तहत नौतनवा इंटर कॉलेज में चल रहे सुपरवाइजर व प्रगणकों के छह दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी विशेष रूप से कैंप पहुंचे और व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

पढ़ें :- NAUTANWA:बचपन स्कूल में बच्चों ने सीखे गुरु नानक देव जी के जीवन मूल्य

कैंप में मौजूद प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जनगणना ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत में पहली बार पूरी तरह डिजिटल पद्धति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक डेटा संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार जातीय गणना भी की जाएगी, जिससे सरकार को यह पता चल सकेगा कि कौन-सी जाति विकास की मुख्यधारा से पीछे है और उनके लिए किस प्रकार की समग्र योजनाएं बनाई जानी चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने राष्ट्रहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान में लगे सभी सुपरवाइजर और प्रगणकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –

“यह कार्य न केवल प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश के विकास का आधार भी है, इसलिए सभी कार्मिक इसे जिम्मेदारी और तत्परता से पूरा करें।”

प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पंकज यादव और सतीश तिवारी मौजूद रहे। साथ ही सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, दुर्गेश कुमार सहित सभी प्रशिक्षु सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement