Hong Kong Sixes 2025: भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को आगामी हांगकांग सिक्सेज़ (Hong Kong Sixes 2025) के लिए देश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने मंगलवार को कार्तिक भारतीय टीम का कप्तान बनाए जाने की जानकारी दी है। यह रोमांचक शॉर्ट फॉर्मेट टूर्नामेंट 7 नवंबर से शुरू होगा।
पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं
दिनेश कार्तिक एक विशाल अंतरराष्ट्रीय अनुभव, कुशल नेतृत्व कौशल और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके टूर्नामेंट में खेलने से फैंस को प्रेरित करेगा और टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ाएगा। कप्तान के रूप में अपनी नियुक्ति पर, कार्तिक ने कहा, “हांगकांग सिक्सेज़ में टीम इंडिया का नेतृत्व करना एक बेहद सम्मान की बात है, यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसका इतिहास इतना समृद्ध और वैश्विक है।”
हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में छह-छह खिलाड़ियों की टीमें छह-छह ओवर के मैच खेलती हैं। 2024 में भारतीय टीम में रॉबिन उथप्पा, मनोज तिवारी, शाहबाज़ नदीम और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे खिलाड़ी शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि कुल 12 टीमें होंगी और भारतीय टीम के अन्य सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी। इस टूर्नामेंट का 2025 संस्करण 7 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित होगा।