मुंबई। अक्षय कुमार की आगामी एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) अपनी सबसे अधिक स्टारकास्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मस्ट अवेटेड फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 36 मुख्य अभिनेताओं के साथ इतने बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग पूरी करना उनके करियर की सबसे बड़ी और थका देने वाली चुनौतियों में से एक था। खान ने अपने इस बयान में खुलासा किया कि इस फिल्म की शूटिंग को कुल 75 शिफ्ट्स में विभाजित किया गया था।
पढ़ें :- ISI के 4 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम
हर शिफ्ट 8 घंटे की होती थी, जिसमें से 1 घंटा लंच के लिए निर्धारित किया गया था। उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर 36 मुख्य कलाकारों के साथ-साथ उनके पर्सनल मैनेजर्स, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट और कॉस्ट्यूम स्टाफ की भारी मौजूदगी रहती थी। इतनी भारी भीड़ के चलते केवल शॉट के लिए सेट खाली कराने में ही हर बार लगभग 40 मिनट का समय बर्बाद हो जाता था, जिसकी वजह से शूटिंग शेड्यूल को संभालना बेहद मुश्किल हो गया था।
CBFC ने लगाए 18 कट्स, मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट
रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड (Central Board of Film Certification) की जांच से भी गुजरना पड़ा है। बोर्ड ने फिल्म में करीब 18 कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कट्स में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज़ के कुछ ग्लैमरस शॉट्स के साथ-साथ कश्मीर के संदर्भ वाले कुछ संवादों में बदलाव शामिल हैं। इन संशोधनों के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट जारी किया गया है।
22 साल बाद लौटेगी अक्षय-रवीना की जोड़ी
पढ़ें :- लखनऊ मेगा ब्लॉक के कारण 70 से ज्यादा ट्रेनें बाधित, रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी
इस फिल्म की एक और बड़ी खासियत अक्षय कुमार और रवीना टंडन की आइकॉनिक जोड़ी का दशकों बाद बड़े पर्दे पर होने वाली एक ऐतिहासिक वापसी है। यह जोड़ी पूरे 22 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। इनके अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर सहित बॉलीवुड के 30 से अधिक दिग्गज कॉमेडी कलाकार लीड रोल में हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म 26 जून 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।