1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

बिहार की राजधानी पटना आज उस समय रणक्षेत्र का रूप ले ली, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला गया 'राजभवन मार्च' आयकर गोलंबर पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने भारी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों ने जमकर हंगामा और बवाल किया।

By Sushil Sah 
Updated Date

पटना। बिहार की राजधानी पटना आज उस समय रणक्षेत्र का रूप ले ली, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला गया ‘राजभवन मार्च’ आयकर गोलंबर पर रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने भारी वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थकों ने जमकर हंगामा और बवाल किया।

पढ़ें :- JSSC-CGL समेत झारखंड की 22 बड़ी परीक्षाएं रद्द, छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार

सीवान पुलिस फायरिंग और पेपर लीक के खिलाफ था मार्च

आपको बता दें कि यह मार्च बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित पुलिस फायरिंग और हालिया पेपर लीक मामलों के विरोध में किया जा रहा था। इसी बीच तेजस्वी यादव अपने समर्थकों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देना चाहते थे। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने के लिए लाठी और पानी की बौछारों का सहारा ले रही है।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प

आपको बता दे कि जैसे ही यह मार्च गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा पार करते हुए आयकर गोलंबर (Income Tax Intersection) पर पहुंचा, वहां पुलिस ने पहले से की गई बैरिकेडिंग के जरिए भीड़ को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने वाटर कैनन चालू कर दी। इसके बाद आरजेडी के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई।

पढ़ें :- कानपुर कोर्ट की पुलिस को फटकार, ₹16 का ऑफर देने वाले व्यापारी की गिरफ्तारी अवैध, रिमांड खारिज

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस आंदोलन के कारण पटना के सबसे व्यस्ततम इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घंटों तक आयकर गोलंबर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। हांलाकि, सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने गांधी मैदान से लेकर सचिवालय मार्ग तक 500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों मुस्तैद किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...