Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : दिव्यांगों को नहीं मिला कंबल तो मलिहाबाद तहसील में किया प्रदर्शन, बोले- ठंड में रहना मुश्किल हो रहा है

Lucknow : दिव्यांगों को नहीं मिला कंबल तो मलिहाबाद तहसील में किया प्रदर्शन, बोले- ठंड में रहना मुश्किल हो रहा है

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

इस समय काफी ठंड पड़ रही  है। इसके कारण हर किसी की हालत खबराब है । ऐसे में  मलिहाबाद से एक बड़ा मामला सामने आया है ।  यहाँ  कड़ाके की ठंड के बीच कंबल न मिलने से नाराज दिव्यांगों ने भारी प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से उन्होने कंबल वितरण की मांग की है। इससे पहले 19 दिसंबर को दिव्यांग विकास सोसाइटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी मलिहाबाद को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में सैकड़ों दिव्यांगों के लिए कंबल वितरण की मांग की गई थी।  इस पर एसडीएम ने जल्द वितरण का आश्वासन दिया था।

पढ़ें :- लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के तरफ से 16वां स्वैच्छिक रक्तदान महायज्ञ का आयोजन 16 अगस्त को सिविल हॉस्पिटल में

आश्वासन के बाद अब तक उनलोगों को कंबल नहीं  बाटा गया  है ।  जिससे दिव्यांगों में भारी नाराजगी है। इसी क्रम में बुधवार को दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी अनिल कन्नौजिया और विमल राठौर सहित लगभग सौ दिव्यांग मलिहाबाद तहसील परिसर पहुंचे।

इस दौरान सैदापुर निवासी छोटेलाल, अमानीगंज से सुरेश, तरौना से त्रेता, मलिहाबाद से हेमराज और लघौसी से अवधेश यादव समेत बड़ी संख्या में दिव्यांग मौजूद थे। बता  दें  कि उनका कहना है कि इस ठंडी में बिना कंबल के रहना बड़ा मुश्किल है।

 

 

पढ़ें :- लखनऊ व्यापार मण्डल ने UPI शुल्क, जियो टैगिंग, अतिक्रमण व प्रशासनिक उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद की

 

 

 

 

पढ़ें :- योगी कैबिनेट में आज कई बड़े फैसलों की तैयारी, लखनऊ-नोएडा में U-HUB से लेकर जेवर लिंक एक्सप्रेसवे तक अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!
Advertisement