नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा शुक्रवार को किया। मुख्यमंत्री की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर राज्यपाल ने अनुमोदन कर दिया है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की अधिकारिक सूचना जारी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री ने अपना पास आठ अहम विभाग रहेंगे, जबकि वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम दिया कुमारी के पास रहेगी।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
बता दें कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कार्मिक विभाग आबकारी विभाग गृह विभाग योजना विभाग सामान्य प्रशासन विभाग नीति निर्धारण प्रकोष्ठ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का प्रभार दिया गया है।
वहीं, डिप्टी सीएम दिया कुमारी को वित्त विभाग पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग सार्वजनिक निर्माण विभाग महिला एवं बाल विकास अधिकारिता विभाग बाल अधिकारिता विभाग का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा विभाग उच्च शिक्षा विभाग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा होम्योपैथी होम्योपैथी विभाग एवं परिवहन विभाग का प्रभाव दिया गया है।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे