Diwali 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ष सेना के जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी खास अंदाज में नजर आए जिसमें वह हार साल दिखते हैं। पीएम मोदी ने इस साल भी घर से दूर सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी इस बार गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों का हौसला आफजाई किया।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
इस खास मौके पर पीएम मोदी जवानों से बातचीत भी किए। साथ ही, उनके हालचाल भी पूछे। इस दौरान उन्होंने जवानों का मुंह भी मीठा कराया। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी वहां करीब एक घंटे तक वहां रुके।
दिवाली के मौके पर देशभर में इस समय काफी उत्साह है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने दिवाली का पर्व सैनिकों के साथ मनाया। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों के बीच पहुंचे।