Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astrology: मन की हर मुराद पूरी करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में ये धातु डाल शनिदेव को करें अर्पण

Astrology: मन की हर मुराद पूरी करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में ये धातु डाल शनिदेव को करें अर्पण

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: सनातन धर्म के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं। कहा जाता है कि शनि देव मनुष्य के कर्मों के अनुसार उसे सजा देते हैं। कहते हैं कि शनि देव जिस पर अपनी कृपा दृष्टि बना देते हैं वह सुख-सुविधाएं से भर जाता है। अगर आप भी शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाए…

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

ऐसे करे शनिदेव को प्रसन्न 

  1. माना जाता है कि सूर्योदय के पहले अगर आप नियमित रूप से पीपल की पूजा करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  2. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाना चाहिए।
  3. कहा जाता है कि रविवार को छोड़कर लगातार हर दिन शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाने से भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  4. शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का दिन कहा जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ चारों ओर कच्चा सूत 7 बार लपेटें। इस दौरान शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  5. कहते हैं इस दिन काली गाय को उड़द, तेल या तिल खिलाने से शनिदेव शांत होते हैं।

 

Advertisement