1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सपा प्रत्याशी आदित्य यादव (SP Candidate Aditya Yadav) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सपा प्रत्याशी आदित्य यादव (SP Candidate Aditya Yadav) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- कांग्रेस, बोली- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अहंकार और अयोग्यता की बन गए हैं मिसाल, उन्हें अपने पद से देना चाहिए इस्तीफा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा (BJP)  के लोग संविधान और हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि ये संविधान बदलना चाहते हैं। जिन्होंने वैक्सीन लगवाई, वो लोग भी भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे। ये भाजपा (BJP) वाले आपदा में अवसर देख रहे थे। इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bond) के नाम पर जो वसूली की है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि ईडी (ED), सीबीआई (CBI) और इनकम टैक्स का डर दिखाकर इनकी सरकार से न केवल संविधान को खतरा है बल्कि इनके फैसलों से जान का भी खतरा है। दस साल में इनकी बातें झूठी निकलीं। यही दिल्ली वाले आते थे, कहते थे आमदनी दोगुनी कर देंगे। लेकिन किसी की आय दोगुनी नहीं हुई क्या?

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग कहते है कि 80 करोड़ लोगों को राशन बंटवा दिया और दूसरी तरफ कह रहे हैं कि हम गरीबी रेखा से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि हम पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी नि:शुल्क देंगे। अखिलेश ने कहा कि बीते 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा (BJP)  पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने हमारे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बड़े-बड़े उद्योगपतियों और खासमखास लोगों का कर्ज माफ किया। अखिलेश ने पेपर लीक मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

आदित्य यादव (Aditya Yadav) ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। एक पक्ष के काम हो रहे हैं। विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। झूठे आरोपों में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। दस साल के घटनाक्रमों का इस सरकार से जवाब लीजिए। एक भी वोट पीछे न रहने पाए। सात मई को मतदान से ऐसा कर दिखाएं।

शेरवानी ने भी संबोधित किया

पढ़ें :- Bollywood: दिशा पाटनी का 'ऊंचा लंबा कद' भी नहीं भर पाया कटरीना की कमी, अक्षय कुमार हुए ट्रोल

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी (Former Union Minister Salim Iqbal Sherwani) ने कहा कि सिवाय नफरत के उनके पास कोई भाषण नहीं। दस साल से वो देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर आप पूछिए, महंगाई कम हुई तो कोई जवाब नहीं है। आज सुनहरा मौका है, अपने हाथ, आप इतनी बड़ी ताकत से सपा को जिताएं कि दिल्ली में बिना अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के कोई सरकार न बन सके। पूर्व विधायक आबिद रजा ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

चुनावी रैली के मंच पर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Former minister Shivpal Singh Yadav), सलीम इकबाल शेरवानी (Salim Iqbal Sherwani) और पूर्व विधायक आबिद रजा समेत तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...