Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : आपको दाल में नींबू निचोड़ना पसंद है? जानें कितनी परेशानियाँ बना रही हैं ये स्वाद

Health Tips : आपको दाल में नींबू निचोड़ना पसंद है? जानें कितनी परेशानियाँ बना रही हैं ये स्वाद

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

दाल एक ऐसी डिश है जिसे कुछ लोग सादा  पसंद करते हैं तो कुछ लोग घी या  नींबू डालकर खाना पसंद करते है। जो लोग घी के साथ दाल को सर्व करते है उनके सेहत के लिए  ठीक है । लेकिन  कुछ लोग दाल में नींबू निचोड़कर खाते है तो आज ये आर्टिकल  मै उनके लिए लायी हूँ । कहीं आप भी तो नही उन लोग में से हैं ?ये सच है कि दाल में नींबू डालने के बाद स्वाद दोगुना हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भले ही ये दाल की टेस्ट को बढ़ा देता है। लेकिन ये आपके सेहत पर कितना बैड  असर डालता है।

पढ़ें :- Nutritional deficiencies : पोषक तत्वों की कमी से पैरों में हो सकता है दर्द,जानें राहत के उपाय

स्वाद और पाचन

नींबू का रस पड़ने से दाल का स्वाद   खट्टा हो जाता है जिसे कुछ लोग खाना बहुत पसंद करते हैं।  नींबू दाल के स्वाद को बढ़ा देता है और उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है। लेकिन नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। जिन लोगों को  गैस ,दस्त ,एसिडिटि की शिकायत रहती है, उनके लिए दाल में नींबू का रस डालना इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

पोषक तत्वों पर पड़ता है असर

नींबू का रस दाल में मौजूद कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकता है। उदाहरण के लिए, दाल में आयरन होता है, और नींबू में मौजूद विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इस लिहाज से देखें तो नींबू का रस दाल के साथ अच्छा हो सकता है।

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

 क्या करें

अगर आपको पाचन संबंधी परेशानी नही है तो आप थोड़ा से नीबू दाल में दाल सकते हैं। लेकिन अगर आपको गैस ,एसिडिटि ,दस्त ,जलन ,अपच कि प्रॉबलम रहती है तो आप नींबू डालकर दाल को खाना बंद करिए। आप अपने शरीर को सुनिए कि कौन सी चीज़ आपको दिक्कत करती है और कौन सी चीज़ नही प्रोब्लम करती है।

 

 

 

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
Advertisement