Tributes to Dr. Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर आज AICC मुख्यालय में रखा गया है। जहां पर देश की जानी-मानी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।
पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?
AICC मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।
डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज सुबह 11.45 बजे राजकीय सम्मान से साथ नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने साफ किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनेगा। जल्द ही सरकार इसकी घोषणा करेगी कि किस जगह पर मेमोरियल बनेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने गृह मंत्रालय को स्मारक के लिए चिट्ठी लिखी थी, जिसके जवाब में खुद अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे और मनमोहन सिंह के परिवार को ये जानकारी दी।