नई दिल्ली। देश के प्रमुख सर्जन और पद्मश्री डॉक्टर रवींद्र नारायण सिंह को विश्व हिंदू परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है। फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को हुई वीएचपी की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक के दौरान यह फैसला लिया है। यह जानकारी विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने ट्वीट कर दी है। विहिप की केंद्रीय प्रबंधन समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन संगठन में कई बदलाव किए हैं।
पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां
Padma shri Dr. R N Singh today elected as our new president.
Press stmt of shri @MParandeVHP on Mewat.. pic.twitter.com/zHyEx8gCzt— Vishva Hindu Parishad -VHP (@VHPDigital) July 17, 2021
मिलिंद परांडे दोबारा केंद्रीय महामंत्री चुने गए
पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI
विहिप में केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे पद्मश्री रवींद्र नारायण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मिलिंद परांडे दोबारा केंद्रीय महामंत्री चुने गए हैं,जबकि आलोक कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और चंपत राय केंद्रीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे। संगठन के कई सचिवों के दायित्वों में भी परिवर्तन किया गया है। जगन्नाथ शाही अब केंद्रीय सत्संग और धर्माचार्य टोली की जिम्मेदारी संभालेंगे। पूर्व न्यायाधीश विष्णु नारायण कोकजे भी केंद्रीय टोली के सदस्य रहकर अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे।
बता दें कि विश्व हिंदू परिषद में हर तीन साल के बाद चुनाव होता है। विहिप की दो दिवसीय बैठक में लगभग 275 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस बैठक में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की पूर्व तैयारियों, मतांतरण के खिलाफ केंद्रीय कानून, मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति और बंगाल हिंसा समेत गई मुद्दों पर चर्चा हो रही है।