Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. सुबह खाली पेट इसे पीने से दूर भाग जाएंगी बीमारियाँ ,कल से करें शुरू

सुबह खाली पेट इसे पीने से दूर भाग जाएंगी बीमारियाँ ,कल से करें शुरू

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Best tips for Health: अक्सर लोग अपने  दिन  की शुरुआत गरम पानी या ग्रीन टी से शुरू करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने दिन  को चाय से स्टार्ट करते हैं। आइए आपको मै एक ऐसे  ड्रिंक के  बारे में बताऊँगी जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद  होता है।  बता दें कि आप अब सुबह उठकर चाय , कॉफी की  खाली पेट सौफ का पानी पीजिए इससे आपको अनेकों फायदे मिलेंगे। इसका नियमित सेवन करने से आप कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

सौफ का पानी पीने के फायदे

शरीर को  डिटॉक्स करता है:  सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता  है। जो शरीर के  विषाक्त पदार्थ को निकालता है।  यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है जो खून को साफ करता है और त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक: सौंफ का पानी हमारी बॉडी के मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता  है। ये भूख को कंट्रोल करता है। इसके सेवन के बाद आप  फालतू  कैलोरी लेने से बचते हैं।

 आंखों के लिए फायदेमंद: सौंफ में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों की जलन को कम करने में सहायक है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

मुंह की बदबू दूर करे: सौंफ में मौजूद गुण मुंह की बदबू को दूर करने में भी सहायक होते हैं।

तनाव कम करता है: सौंफ में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज होते हैं जो दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हार्मोनल संतुलन में मददगार: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि सौंफ का पानी हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

कैसे बनाएँ एक चम्मच  सौंफ लें फिर उसे रात भर पानी में भिगो दें । सुबह इसके पानी को छान लें फिर  पी लें।  बचे  हुए सौंफ के बीजों को आप चबाकर भी खा सकते हैं। आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें थोड़ा नींबू का रस या शहद भी मिला सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इसे सादा ही पिएं। सौंफ का पानी पीने के बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं-पिएं जिससे ये आपको पूरा फायदा  मिले।

 

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

 

Advertisement