Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Duleep Trophy 2026 : ईस्ट जोन 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन, बढ़त के आधार पर जीती ट्रॉफी

Duleep Trophy 2026 : ईस्ट जोन 13 साल बाद ईशान की कप्तानी में बना चैंपियन, बढ़त के आधार पर जीती ट्रॉफी

By santosh singh 
Updated Date

Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) में ईस्ट जोन (East Zone)  ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M.A. Chidambaram Stadium, Chennai) में खेले गए फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने 13 साल का इंतजार खत्म किया। ईस्ट जोन (East Zone) ने आखिरी बार 2012-13 में दलीप ट्रॉफी जीती थी। इससे पहले टीम ने 2011-12 में भी खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ईस्ट जोन (East Zone)  के नाम अब दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy ) के तीन खिताब हो गए हैं।

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242
पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से टीम की जीत की नींव रखी और 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने 85, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72, अनुकूल रॉय ने 45, वैभव सूर्यवंशी ने 44 और कुनैन कुरैशी ने 40 रन का योगदान दिया। साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4 विकेट लिए, जबकि चामा मिलिंद और श्रेयस गोपाल को 2-2 विकेट मिले।

336 रन पर सिमट गया साउथ जोन

708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म हो गई। कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए। देवदत्त पडिक्कल ने 62 और चामा मिलिंद ने 43 रन बनाए। नारायण जगदीशन ने 32, शेख रशीद ने 27, स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रन जोड़े। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद शमी, कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन को 2-2 विकेट मिले। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी बढ़त मिली।

दूसरी पारी में ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 8 और अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिखर मोहन ने 52 रन की पारी खेली। कप्तान ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 98 गेंदों पर 80 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 46 रन का योगदान दिया।

वहीं कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 और अनुकूल रॉय ने 64 रन बनाए। ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी मजबूत स्थिति में घोषित की और साउथ जोन के सामने विशाल लक्ष्य रखा। ईशान किशन ने फाइनल में बल्ले से कमाल किया। उन्होंने दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए। पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन की उनकी पारियां ईस्ट जोन की खिताबी जीत में सबसे बड़ा कारण बनीं।

13 साल बाद फिर चैंपियन बना ईस्ट जोन

ईस्ट जोन के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम को दलीप ट्रॉफी जीतने के लिए 13 साल इंतजार करना पड़ा। 2011-12 और 2012-13 में लगातार दो खिताब जीतने के बाद टीम पहली बार 2026 में चैंपियन बनी। ईशान किशन की कप्तानी में मिली इस जीत के साथ ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अपना तीसरा खिताब दर्ज कर लिया।

 

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा, सिर्फ 42 गेंदों में तोड़ दिया 57 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Advertisement