1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026 Final : आज से दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में खेला जा रहा है। जहां ईस्ट ज़ोन और साउथ ज़ोन की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिली है। लेकिन, इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की रही है। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस सुबह-सुबह स्टेडियम पहुंच चुके थे और सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से फैंस को बिलकुल निराश नहीं किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के लिए चेपॉक स्टेडियम में एंट्री फ़्री थी और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर बैटिंग कर रहे थे। और वह दिन भी रविवार का था। ये बातें फैन्स के लिए खुले तीनों स्टैंड को खचाखच भरने के लिए काफी थीं। फैन्स स्टेडियम की ओर उमड़ पड़े और सुबह 10 बजे तक वे तीनों स्टैंड लगभग भर चुके थे। जब ईस्ट जोन की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो कुछ देर के लिए वैभव सूर्यवंशी ने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने चामा मिलिंद की गेंदों पर बैक-फ़ुट से कुछ शॉट्स – एक ज़बरदस्त ड्राइव और एक पंच खेलकर दिखाया कि उनके पास शॉट खेलने के लिए थोड़ा ज़्यादा समय होता है।

वैभव की 37 गेंदों पर 44 रन की पारी में फैन्स को मोहम्मद सिराज की गेंदों पर कुछ शानदार लॉफ़्टेड ड्राइव्स भी देखने को मिलीं। बल्ले से गेंद के टकराने की आवाज़ पूरे मैदान में गूंज रही थी और फैन्स 15 साल के इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ा रहे थे। हालांकि, फैंस उनकी पारी का मजा ज्यादा समय तक नहीं ले पाये। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब वैभव ने पुल शॉट ठीक से नहीं खेला और मिलिंद को अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन, उन्होंने अपनी पारी से पूरी महफिल लूट ली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...