Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस में जनता के प्रति श्रद्धा रही है, क्योंकि हमारे लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। आज विक्रमादित्य जी भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। मैंने आपदा और संकट के समय में देखा है कि ये हमेशा लोगों के लिए डटकर खड़े रहे। अब विक्रमादित्य जी सांसद प्रत्याशी के रूप में आपके सामने हैं और आने वाले समय में पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाएंगे।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने आगे कहा, हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एक बड़ा करोबार है। हम चाहते हैं कि हिमाचल में पर्यटन को और बढ़ावा दिया जाए, ताकि यहां के छोटे उद्योगों को मजबूती मिले और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नोटबंदी और GST से रोजगार ठप हो चुके हैं। हर तरफ बेरोजगारी फैली है। इसलिए जरूरी है कि BJP की नीतियों के साथ ही मोदी सरकार को बदल दिया जाए।