नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 10 मई 2026 को हैदराबाद में एक रैली के दौरान देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीददारी से बचने की बड़ी अपील की है। पीएम मोदी (PM Modi) की इस अपील पर दिल्ली और देश के ज्वैलरी और सोने के कारोबार से जुड़े हुए व्यापारियों और कंपनियों में हड़कंप मच गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर बड़ा हमला बोला है।
पढ़ें :- BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.तारीक मंसूर, बोले- यूपी चुनाव महत्वपूर्ण, पर राष्ट्रीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी एक प्रदेश नहीं, बल्कि देश की होती है
विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे- 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी जी
आप सोना खरीदना बंद करो- 2026 में मोदी जी।
प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे साहब? pic.twitter.com/eNE9dHE2UC
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 11, 2026
पढ़ें :- Shehzad Poonawalla Resign : नहीं माने शहजाद पूनावाला, BJP को किया ‘बाय-बाय’, ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of the Opposition in the Bihar Legislative Assembly) ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी जी कहते थे कि विपक्षी आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। अब 2026 में मोदी जी अब आप कह रहे हैं कि सोना खरीदना बंद करो। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सच-झूठ का वक्त हिसाब कर रहा है। साहब कितने दिन तक देशवासियों को गुमराह करते रहेंगे?