Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Earthquake: हरियाणा में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए रिएक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Earthquake: हरियाणा में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए रिएक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

By Abhimanyu 
Updated Date

Rohtak Earthquake: हरियाणा के रोहतक में गुरुवार तड़के आए भूकंप के बाद यहाँ हल्के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप रात 12:46 बजे आया। जिसकी रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गयी। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, हरियाणा के रोहतक में रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रोहतक में 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। बीते गुरुवार और शुक्रवार को हरियाणा से दिल्ली लेकर तक तेज भूकंप के झटके महसूस ​किए गए थे। इस दौरान 10 जुलाई को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इसका भी केंद्र झज्जर ही था।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'

इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल 3.7 मापी गई थी। इस बार भी भूकंप केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा।हालांकि, भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इसलिए किसी भी प्रकार के नुकसान की खबरें सामने नहीं आयी थी, लेकिन भूकंप से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए थे।

Advertisement