Raids on CM Pinarayi Vijayan’s Premises : केरल की सत्ता हाथ से जाने के बाद पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ईडी ने विजयन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। यह कार्रवाई पूर्व सीएम की बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई है।
पढ़ें :- Kerala Budget: ‘नए केरल’ का विजन, सीएम सतीशन ने बजट में मिशन समुद्र समेत निवेश बढ़ाने पर किया फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने केरल में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत लगभग 10 जगहों पर तलाशी ली गई। इनमें राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विजयन का किराए का आवास भी शामिल था। सूत्रों की मानें तो ईडी की यह कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) और वीणा विजयन की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ के बीच हुए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच का हिस्सा है।
बता दें कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन से जुड़ी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) वित्तीय लेनदेन मामले में केरल हाई कोर्ट ने ईडी की जांच को जारी रखने की अनुमति दे दी है। आरोप हैं कि सीएमआरएल ने बिना किसी वास्तविक सेवा के वीणा विजयन की कंपनी को हर महीने भुगतान किया था, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक घमासान छिड़ गया था। विपक्ष ने बार-बार तत्कालीन सीएम पिनाराई विजयन और उनके परिवार पर सवाल उठाए थे।