ED Raid on Raj Kundra’s Locations: पोर्नोग्राफी केस (Pornography case) में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित घर पर शुक्रवार को छापेमारी मारी की है। साथ ही उनके घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी सुबह 6 से चल रही है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
दरअसल, पोर्नोग्राफी केस (Pornography case) कई साल पुराना है, इस मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र और यूपी के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। यह एक्शन मोबाइल ऐप के जरिये पोर्न कॉन्टेंट (Porn Content) बनाने और सर्कुलेशन को लेकर है। यह जांच मुंबई पुलिस के 2021 वाले केस पर आधारित है।
बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी केस में पैसे जो देश मे इकट्ठा हुए थे, इन वीडियो के माध्यम से उसका ट्रांसजेक्शन विदेश में हुआ था। इस तरह से एक जगह से दूसरी जगह के बार और बड़ी मात्रा में पैसे गए थे जिसकी जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुरू की है। इस मामले में कुंद्रा को जुलाई 2021 में क्राइम ब्रांच ने जुलाई 2021 में गिफ्तार किया था। जिला कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।