Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Eid Mubarak: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

Eid Mubarak: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

By Abhimanyu 
Updated Date

Eid Mubarak: रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद आज यानी 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। सोमवार को ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार

ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘ईद-उल-फ़ितर की बधाई… यह त्यौहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, ‘ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।यह त्यौहार सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। यह हम सभी के बीच एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करे। ईद मुबारक!’

Advertisement