Naxalites killed: केंद्र सरकार की ओर से मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। ‘नक्सलवाद मुक्त देश’ अभियान के तहत सुरक्षा बलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा कमांडो और पुलिस के साथ मिलकर आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक करोड़ का इनाम नक्सली भी शामिल है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
अधिकारियों ने बताया कि जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। सुरक्षाकर्मियों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल भी बरामद की है। बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 140 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिसको वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का अंतिम गढ़ कहा जाता है।