Election Results 2024: हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है। शुरूआती रूझान कुछ यही इशारा कर रहे हैं। हालांकि, वोटों की गिनती शुरू होते ही कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी लेकिन अब कांग्रेस काफी पिछड़ गयी है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
हरियाणा विधानसभा चुनावों के रुझानों को अपडेट करने में असामान्य और अस्वीकार्य देरी पर चुनाव आयोग को मेरा पत्र। https://t.co/okuNjGLN2t
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 8, 2024
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ECI हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है। ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था। हम उम्मीद करते हैं की ECI जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए। हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है। ये सब ‘माइंड गेम’ है…हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'