नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर वार पलटवार तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से पलटवार किया गया है। उन्होंने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। दरअसल, अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी जवाब दिया था।
पढ़ें :- पाकिस्तान ने दिवाली से पहले अचानक बंद किया एयरस्पेस, अंतरराष्ट्रीय एविएशन और एशियाई राजनीति में मचा हड़कंप
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड में सबसे अहम नाम और तारीख है। अगर आप इसको देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि जब उन्होंने चुनावी बांड दिया था, उसके तुरंत बाद उन्हें कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था या उनके खिलाफ सीबीआई जांच वापस ले ली गई थी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं इसलिए उन्होंने इंटरव्यू दिया है। ये दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है और प्रधानमंत्री मोदी इसके मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री से पूछिए कि एक दिन में सीबीआई जांच शुरू होती है और उसके बाद उन्हें पैसा मिलता है या फिर जांच बंद कर दी जाती है।