Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Electric Two Wheeler Sales : सितंबर महीने बिके 88,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन , जानें शीर्ष ईवी कंपनियाँ

Electric Two Wheeler Sales : सितंबर महीने बिके 88,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन , जानें शीर्ष ईवी कंपनियाँ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Electric Two Wheeler Sales : पिछले महीने के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बिक्री आंकड़े सामने आ गए हैं। खबरों के अनुसार, इस अवधि में 88,156 इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और मोपेड बेचे गए हैं। यह बिक्री पिछले साल इसी महीने में बिके 63,184 की तुलना में सालाना आधार पर 40 फीसदी ज्यादा है।   प्रमुख ईवी निर्माताओं के लिए एक सितंबर मजबूत महीना रहा। उल्लेखनीय रूप से, सितंबर में OEM रैंकिंग में महत्वपूर्ण बदलाव हुए, जो बाजार की गतिशील प्रकृति को दर्शाता है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

इस साल मार्च (1.37 लाख) और अगस्त (87,256) के बाद सितंबर तीसरा सबसे ज्यादा बिक्री वाला महीना रहा है। इस साल में अब तक EV बिक्री 8 लाख के करीब पहुंच गई है।

ओला इलेक्ट्रिक
ईवी निर्माताओं में ओला इलेक्ट्रिक लगातार शिखर पर बनी हुई हैं, लेकिन सितंबर में उसकी इस साल में अब तक की सबसे कम मासिक बिक्री हुई है।

पिछले महीने उसने 23,965 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जो पिछले साल इसी महीने में बिके 18,536 स्कूटर से 29 फीसदी ज्यादा है। साथ ही ओला ने इस साल में अब तक 3 लाख EV बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली पहली इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता बन गई है।
बजाज
बजाज सितंबर में लंबे समय से नंबर 2 पर रहने वाली TVS मोटर से आगे निकल गई है। कंपनी ने पिछले महीने 18,933 बजाज चेतक बेचे हैं।

TVS
इसकी तुलना में तीसरे नंबर पर रही TVS सितंबर में 17,865 i-क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने में सफल रही। अगस्त में बजाज की बिक्री TVS से 791 के आंकड़े से पीछे थी।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

एथर एनर्जी
इसी प्रकार एथर एनर्जी 12,579 स्कूटर बेचकर चौथे और हीरो मोटोकॉर्प 4,174 बिक्री के साथ 5वें पायदान पर रही है।

 

 

 

पढ़ें :- लखनऊ : अनमोल जैन 'अंश' के जन्मदिन पर समाजसेवा, जरूरतमंदों को भोजन बांटा और पौधारोपण किया
Advertisement