Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को बड़ी राहत मिली है। सांपों के जहर वाले केस में घिरे एल्विेश यादव को शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर जिला अदालत से जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपए के दो जमानत राशि पर बेल दी है।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंगदान दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
बता दें कि एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दी है।