Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

By अनूप कुमार 
Updated Date

Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र के एरंडोली में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर को अचानक आपात लैंडिंग करना पड़ा। हेलिकॉप्टर को सांगली जिले के एरंडोली गांव के एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। अचानक आई खराबी के कारण हेलीकॉप्टर एक खेत में सुरक्षित उतर गया। खबरों के अनुसार, आपात लैंडिंग का कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही सेना का हेलिकॉप्टर अचानक खेत में उतरा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गनीमत ये रही कि इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी 4 जवान सुरक्षित हैं। घटना सुबह 11:30 बजे की है। नासिक से बेलगाम जाते समय अचानक खराबी के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
Advertisement