Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: राहुल गांधी

INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर लगतार भाजपा सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। वो कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा। अब राहुल गांधी ने एक बार फिर योजना को लेकर सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, हिमाचल प्रदेश के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का गजब का जज़्बा है। अग्निवीर योजना इन बहादुर युवाओं की देशभक्ति का अपमान है। INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे। हम देश में दो तरह के शहीद नहीं बनने देंगे, हर सैनिक को वही सम्मान और अधिकार मिलेगा जो हमेशा से उन्हें मिलता था।

Advertisement