नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सियासी रार छिड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, ये सवाल तब उठा जब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने इस पर सवाल उठाया। उन्होंने शनिवार को चौंकाने वाला दावा किया। मस्क ने कहा कि, ईवीएम को हैक किया जा सकता है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी चुनावों से ईवीएम को हटाने की मांग की।
पढ़ें :- Uttarakhand News : हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और छाया घना कोहरा
EVMs in India are a "black box," and nobody is allowed to scrutinize them.
Serious concerns are being raised about transparency in our electoral process.
Democracy ends up becoming a sham and prone to fraud when institutions lack accountability. https://t.co/nysn5S8DCF pic.twitter.com/7sdTWJXOAb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 16, 2024
पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
वहीं, अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा कि, भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।