Exit Poll 2026: पांच राज्यों में चल रहा विधानसभा चुनाव आज समाप्त हो गया है। चुनाव समाप्त होने के बाद अब पांच राज्यों के चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गये हैं। एग्जिट पोल में पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके, बोले- गांधी देश की आत्मा, अंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं,मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल दिल्ली में होगा
AXIS MY INDIA के अनुसार, असम में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 88-100 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 24-25 सीट मिलने का अनुमान है। अब तक आए एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में सरकार बना सकती है।
बता दें कि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान पूरा हुआ। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों वाले मतदान का पहला चरण 23 अप्रैल को संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के लिए आज वोटिंग हुई है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में भी कई सर्वे भाजपा की सरकार बनाते हुए दिख रहे हैं।
पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन