Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Exit Poll: एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार, सर्वे में NDA की लहर

Exit Poll: एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार, सर्वे में NDA की लहर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हो गए हैं। सात चरणों की वोटिंग के बाद चार जून को चुनाव के नतीजें आएंगे लेकिन इससे पहले आज एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बनती हुई दिख रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों से साफ हो गया है कि तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

गुजरात और एमपी में क्लीन स्वीप करेगी भाजपा
मध्य प्रदेश की बात करें तो जन की बात ने बीजेपी को 28 से 29 सीटें दी है। यहां कुल 29 ही लोकसभा की सीटें हैं। एबीपी सी वोटर ने बीजेपी को 26 से 28 सीटें दी हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को 1 से तीन सीट मिलने का अनुमान है। ज्यादातर पोल्स में गुजारत में एनडीए को सभी सीटें दी जा रही हैं।

महाराष्ट्र-गुजरात का एग्जिट पोल
महाराष्ट्र की 48 सीटों में 32 से 35 सीटें एनडीए को मिल सकती हैं। बीजेपी को अकेले 20 से 23 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 6 से 9 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात की 26 सीटों में से एनडीए को सभी 26 मिल सकती हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है।

राजस्थान में भाजपा को नुकसान
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं। इसमें NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। सीट की बात करें तो NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं, इसके अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में NDA को फायदा
छत्तीसगढ़ में NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। बता दें कि राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

बिहार में NDA को नुकसान
India Today- Axis My India के मुताबिक बिहार में 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं।

केरल में भाजपा का फायदा
India Today-Axis My India के मुताबिक केरल में NDA को 2-3 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं कांग्रेस को 13-14 सीटें मिलने जा रही हैं। इस आंकड़े के मुताबिक भाजपा का केरल में खाता खुलने जा रहा है। इसके अलावा UDF+ को 4 सीटें तो LDF को 0-1 सीटें मिलने जा रही हैं।

 

Advertisement