Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Exit poll: राहुल गांधी का बड़ा दावा-इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा

Exit poll: राहुल गांधी का बड़ा दावा-इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Exit poll: लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त हो गया है। चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के नतीजे आने से पहले एग्जिट पोल ने एनडीए को प्रचंड बहुमत दे दिया है। हालांकि, चार जून के बाद स्थिति साफ होगी कि देश में किसकी सरकार बनेगी। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा। इससे पहले शनिवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई थी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटों पर जीत हालिस करेगा।

दरअसल, एग्जिट पोल आने के बाद रविवार को राहुल गांधी से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा, सिद्धू मूसेवाला का गाना है 295, हम 295 सीट जीतेंगे। हालांकि, एग्जिट पोल ने एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है।

Advertisement