Exit Poll: लोकसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लग रहा है। इन सबके बीच इंडिया गठबंधन के नेता इस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने एक्स पर लिखा कि, चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं! ‘मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां ‘जन की बात’ चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है।
इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, जो बेचारे सत्ता के दबाव में टीवी के स्क्रीन पर झूठे आंकड़े देने को मजबूर हैं वो भी अकेले-अकेले में दबी ज़ुबान में कह रहे हैं कि भाजपा हार रही है। ये विवश लोग 4 जून को सही नतीजे आने पर जनता को मुंह दिखा सकें, इसीलिए ये कह रहे हैं कि 13 महत्वपूर्ण राज्यों में कड़ी टक्कर, बाक़ी राज्यों में तो भाजपा की उपस्थिति वैसे भी शून्य के बराबर है।