Fake Sweet Potato Test : न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन बताते हैं कि शकरकंद सुपर फूड है। बीते कुछ सालों में फिटनेस के दीवानों के बीच शकरकंद खाने का क्रेज तेजी चल रहा है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। शकरकंद को लेकर इधर बीच एक नई सच्चाई समने आ रही है। शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि ये भी नकली मिल सकता है। लेकिन बाजार में नकली शकरकंद खूब धड़ल्ले से बिक रहा है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
शायद इसकी बढ़ती मांग के कारण ही बाजार में नकली या मिलावटी शकरकंद की बाढ़ आ गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, शकरकंद में अक्सर रोडामिन B की मिलावट की जाती है।
क्या है रोडामिन बी
यह एक सिंथेटिक केमिकल डाई है जिसका इस्तेमाल टेक्सटाइल, कागज, स्याही और प्रयोगशालाओं में किया जाता है। यह इंसानों के खाने के लिए ठीक नहीं है। एफएसएसएआई के ब्लॉग के अनुसार, यह खाद्य प्रसंस्करण, वितरण या तैयारी के लिए इतना नुकसानदेह है कि इससे कैंसर और अंगों को नुकसान सहित गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होते हैं। आइए जानें घर पर शकरकंद की शुद्धता की जांच कैसे कर सकते हैं?
आइए जानें घर पर शकरकंद की शुद्धता की जांच कैसे कर सकते हैं?
पानी या वनस्पति तेल में भिगोई हुई रुई लें।
एक शकरकंद लें, रुई से शकरकंद की बाहरी सतह को रगड़ें।
बिना मिलावट वाले शकरकंद पर रुई रगड़ने से उसका रंग नहीं बदलेगा।
मिलावटी शकरकंद पर रगड़ी गई रुई लाल-बैंगनी हो जाती है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
कैलोरी
यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम उबले हुए शकरकंद में 80-86 कैलोरी, 20.1 ग्राम कार्ब्स, 4.2 ग्राम चीनी, 4 ग्राम फाइबर, 1.6 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 709 µg विटामिन A, 2.4 mg विटामिन C, 337 mg पोटेशियम और 30 mg कैल्शियम होता है।