Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं: पीएम मोदी

इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश में पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, इन पांच चरणों ने ही देश में मोदी सरकार पक्की कर दी है। इंडी अलायंस वालों का बयान देख लीजिए, पूरा इंडी अलायंस ऐसी निराशा की गर्त में डूबा है कि अब उनको ये भी याद नहीं रहता है कि उन्होंने दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

साथ ही कहा, इस देश में बहुत लोग हैं-जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी, 2024…मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्री राम…अयोध्या में उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था, राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता। आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

पीएम ने आगे कहा कि, पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले अब भारत को डराने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं, पाकिस्तान से डरो, उसके पास एटम बम है। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। इंडी गठबंधन की परिवारवादी पार्टियों ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। हमारा देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन ये इंडी वालों को राम मंदिर और राम से परेशानी है।

उन्होंने कहा, सपा ने यूपी को केवल बदनामी दी थी। हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। लोग जमीन खरीदने से डरते थे, जमीन खरीदी तो कोई न कोई कब्जा कर लेता था। गुंडे-माफिया सपा के मेहमान होते थे, दंगाइयों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था, आतंकवादियों को जेल से छोड़ने का फरमान जारी होता था। इस चुनाव में ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे इन लोगों का हौसला बढ़े।

 

पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान
Advertisement