Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी, ऑर्डर की थी शराब

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी, ऑर्डर की थी शराब

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं। उन्होंने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था और पेमेंट भी दे दिया था, लेकिन उनके पास शराब की डिलीवरी नहीं हुई। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी साझा की है। दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब का ऑर्डर की थी। उन्होंने लिखा कि, पेमेंट करने के बाद भी उनके द्वारा किया गया ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया।

पढ़ें :- UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट

 

पढ़ें :- हमने खेल को बचाने के लिए संघर्ष किया , लेकिन सरकार ने फिर से खेल को बृजभूषण के हवाले कर दिया : विनेश फोगाट

 

लिविंग लिक्विड  नाम के साइट पर उन्होंने शराब ऑर्डर किया था और पेटीएम के जरिये पेमेंट भी किया था। जब शराब की डिलीवरी नहीं हुई तो शबाना आजमी ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। शबाना आजमी ने पूरे डिटेल के साथ ट्वीट किया है। हालांकि शबाना ने यह नहीं बताया है कि उन्हें कितने रुपये का चूना लगाया गया है।

Advertisement