1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Crispy Salty Papdi: इस साल होली पर मेहमानों को सर्व करें खस्ता नमकीन पापड़ी

Crispy Salty Papdi: इस साल होली पर मेहमानों को सर्व करें खस्ता नमकीन पापड़ी

होली के मौके पर हर घर में अलग अलग तरह के पकवान बनाए जाते है ताकि मेहमानों को सर्व किया जा सकें। मेहमान भी देखते आखिर इस साल होली पर क्या अलग बना है। आज हम आपको खस्ता नमकीन पापड़ी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जिसे आप मेहमानों को सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

होली के मौके पर हर घर में अलग अलग तरह के पकवान बनाए जाते है ताकि मेहमानों को सर्व किया जा सकें। मेहमान भी देखते आखिर इस साल होली पर क्या अलग बना है। आज हम आपको खस्ता नमकीन पापड़ी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है, जिसे आप मेहमानों को सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- US War Powers Act : अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप की घेराबंदी के लिए बिछाया ‘कानूनी जाल’, 15 दिनों के अंदर सेना वापस बुलाने के अलावा नहीं बचेगा कोई चारा

खस्ता नमकीन पापड़ी बनाने के लिए सामग्री

1/2 किलो मैदा
2 कटोरी सूजी
4/5 काली मिर्च
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटी चम्मच सौंफ
स्वादानुसार नमक
2 बड़ी चम्मच तेल मोयन के लिए
आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल कढ़ाई भर के

खस्ता नमकीन पापड़ी पापड़ी बनाने का तरीका

1. मैदा को छानकर उसमें सूजी, नमक, काली मिर्च, लौंग, सौंफ डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब तेल डालकर आटा गूंध लें।

पढ़ें :- अब अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर रहेंगी NADA की निगाहें, अपने ठिकानों की देनी होगी जानकारी

2. अब 15-20 मिनट के लिए आटे को ढककर रेस्ट पर छोड़ दें। फिर आटे को हाथ से अच्छी तरह चिकना कर लें। अब आटे के दो भाग करें। एक भाग से मठरी बनाकर उसमें थोड़े छेद कर लें।

3. दूसरे भाग से पतली पापड़ी बना लें और इसके बीच में थोड़ा सा कट कर लें। अब इन्हें थोड़ी देर के लिए पेपर पर फैला दें।

4. अब तेल गरम करें। तेल को अच्छे से गरम करके, कम आंच पर इन मठरी और पापड़ी को सेंकें। कम आंच पर इन्हें सेंकने से ये अंदर और बाहर दोनों से अच्छे से सिक जाएंगी।

5. तेज आंच पर ये बाहर से तो सिक जाएंगी, लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएंगी, इसलिए इन्हें कम आंच पर ही सेंकें।

6. हम इन खस्ता मठरी और नमकीन पापड़ी को एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं।

पढ़ें :- CBSE Class 10 Results : सीबीएसई ने 10वीं के बोर्ड नतीजे घोषित, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अपने अंक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...