Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. शारापोवा से फैंस ने मांगी माफी, जानिए क्यों कहा-सचिन को लेकर आप सही थीं

शारापोवा से फैंस ने मांगी माफी, जानिए क्यों कहा-सचिन को लेकर आप सही थीं

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केरल के कुछ लोगों ने टेनिस सनसनीं मारिया शारापोवा से माफी मांगी है। 2015 में दिए एक साक्षात्कार में मारिया ने भारत के क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पहचानने से इंकार कर दिया था। तब उन्हें भारत के क्रिकेट के प्रशंसको के आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारत में चल रहे किसानों के आंदालेन को लेकर विदेशी और देशी सेलेब्रिटियों के बीच ट्वीटर पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

पढ़ें :- IND vs BAN Tea Break: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, छह बल्लेबाज पवेलियन लौटे; अश्विन-जड़ेजा क्रीज पर

कोई किसानों के पक्ष में तो कोई सरकार के पक्ष में ट्वीट कर रहा हैं। कुछ लोग दोनो पक्षों को ये सलाह देते नजर आ रहें है कि इस मामले को शान्ति तरीके से निपटा लिया जाये ये हमारे देश के अन्दर का मामला है। जब से पाप स्टार रिहाना और पार्न स्टार मियां खलीफा ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। तब से ट्वीटर पर क्रिकेटरों और फिल्मी सेलेब्रिटीज के रिएक्शन आने शुरू हो गये है।

पढ़ें :- श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने महिला खिलाड़ी से किया दुर्व्यहार; कोचिंग देने पर 20 साल के लिए लगा बैन

कल सचिन तेंदुलकर ने ट्वीटर पर लिखा की भारत की सम्प्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है। विदेशी ताकतें दर्शक हो सकती है लेकिन प्रतिभागी नहीं हो सकती है। भारत को भारतीय जानते है वो ही भारत के लिए फैसला करेंगे। एक देश के रूप में एकजुट होने की जरूरत है। उनके ट्वीट से केरल के कुछ फैंस नाराज हो गयें है। उन्होंने शारापोवा से माफी मांगते हुए कहा है की आप सही थी। कुछ ने उन्हें केरल आने का न्योता भी दिया है।

 

पढ़ें :- IND vs BAN: भारत की बेहद खराब शुरुआत, रोहित-गिल और कोहली सस्ते में पवेलियन लौटे
Advertisement