Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले, सरकार ने बातचीत का रखा प्रस्ताव

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले, सरकार ने बातचीत का रखा प्रस्ताव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Farmer Protest: किसानों ने आज दिल्ली कूच का मन बना लिया है। हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर आज ​दिन की शुरूआत काफी तनावपूर्ण हुई थी। किसान आज दिल्ली कूच का एलान किए थे और वो जीसीबी और ट्रैक्टरों से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इन सबके बीच सरकार की तरफ से एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव रखा गया है।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

इससे शंभू बॉर्डर पर फिर शांति नजर आ रही है। खबर है कि किसान नेताओं की मीटिंग चल रही है, जिसमें मंथन किया जा रहा है कि सरकार के प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार से मिले वार्ता के ऑफर का स्वागत किया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, चौथे दौर तक की बातचीत होने के बाद किसान संगठनों की ओर से जो प्रतिक्रिया आई उसे संज्ञान में लेते हुए हम पांचवे दौर की बैठक और MSP की मांग, फसल विविधीकरण, पराली का विषय जैसे मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं…मेरी अपील है कि वे शांति बनाएं रखें और हमारी कोशिश है कि वार्ता से समाधान निकले।

Advertisement